आगामी चुनावों में जनता जवाब भाजपा सरकार को देगी: हेम


आगामी चुनावों में जनता जवाब भाजपा सरकार को देगी: हेम
सल्ट सीमा पर कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली के लिए प्रचार प्रसार किया
कार्यकर्ताओं की पोलिंग बूथ को रतौडा से हटा कर दाड़ीमा में बनाने की मांग
सीएन, नैनीताल। सल्ट विधानसभा उप चुनावों को लेकर आज बेतालघाट के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेतालघाट सीमा से लगे हुए गांवों में कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली के लिए प्रचार प्रसार किया। नैनीताल के वरिष्ठ कांग्रेसी के नेता हेम चंद्र आर्य ने बेतालघाट के सैकड़ों समर्थकों के साथ क्यारी, बसेला, चरी में कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली के लिए प्रचार प्रसार किया। साथ ही उन्होंने गंगा पंचोली के समर्थन में रैली निकालकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इसी के साथ कांग्रेस के राज्य प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रकाश जोशी, ज़िला अध्यक्ष सतीश नैनवाल और कार्यकर्ताओं के साथ क्यारी, बसेला, चरी गॉव में सभा व जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान बेतालघाट ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र भंडारी, कृपाल सिंह रौतेला, मोहन सिंह मनराल, हरीश महरा, श्याम सिंह मेहरा, पूर्व प्रधान दरवान सिंह, विशन सिंह, गणेश जलाल, पान सिंह आमबाड़ी, विनोद ढौंडियाल, खीमानंद, मोहन सिंह बोहरा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। इधर बेतालघाट ब्लॉक के दाड़ीमा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे कार्यकर्ताओं ने पोलिंग बूथ को रतौडा से हटा कर दाड़ीमा में बनाने के विषय में चर्चा की। आज दाड़िमा में कांग्रेस जन की एक बैठक का अयोजन किया गया। जिसमें बूथ कमेटी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं बैठक पृथ्वी पाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता हेम चन्द्र आर्य उपस्थित रहे। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने अनेकों समस्याओं से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेम चन्द्र आर्य को अवगत कराया। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की पानी की समस्या, मोटर मार्ग की समस्या को रखा। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेम चन्द्र आर्य ने समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही ग्रामीणों ने पोलिंग बूथ को रतौडा से हटाकर प्राइमरी स्कूल दाड़ीमा में स्थानांतरित करने की बात कही जिस पर विचार करते हुए कांग्रेसी नेता हेम आर्य ने एसडीएम से मिलकर उनके सामने रतौडा पोलिंग बूथ को स्थानांतरित करने की बात करेंगे। वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेम चन्द्र आर्य ने सभी क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। महंगाई अपने चरम पर है और विकास कुछ भी नहीं किया गया है। जिससे जनता अत्यधिक परेशान है। जिसके चलते जनता आगामी चुनावों में इसका जवाब भाजपा सरकार को देगी। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से एक जुट होकर कार्य करने और पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वाहन किया। इस दौरान बैठक में दया कृष्ण, मोहन राम, त्रिलोक चंद्र, हरिओम, वीरेंद्र, हीरा लाल, नरेंद्र, अनुली देवी, हरूली देवी, राजू, देवेंद्र, रोशन आदि लोग उपस्थित रहे।